MP Board Class 9th Social Science Ardhvarshik Paper 2025-26
MP Board Class 9th Social Science Ardhvarshik Paper 2025-26 :-
MP Board Class 9th Social Science Ardhvarshik Paper 2025-26 PDF Download:-
प्रश्न-1 सही विकल्प चुनकर लिखिए - (1×6=6)
(i) पदार्थ की कितनी अवस्थाएँ होती हैं?
(अ) 2 (ब) 3
(स) 4 (द) 5
(ii) कोशिका का 'बिजली घर' किसे कहते हैं?
(अ) लाइसोसोम (ब) माइटोकॉन्ड्रिया
(स) गॉल्जी उपकरण (द) केन्द्रक
(iii) निम्न में से कौन-सा एक रासायनिक परिवर्तन है?
(अ) बर्फ का पिघलना (ब) लोहे में जंग लगना
(स) मोमबत्ती का पिघलना (द) जल का वाष्पीकरण
(iv) बल का SI मात्रक क्या है?
(अ) जूल (ब) न्यूटन
(स) वाट (द) मीटर/सेकंड
(v) पत्तियों में भोजन का संवहन कौन-सा ऊतक करता है?
(अ) जाइलम (ब) फ्लोएम
(स) पैरेन्काइमा (द) स्केलेरेन्काइमा
(vi) एक वस्तु का चंद्रमा पर भार, पृथ्वी पर उसके भार का कितना गुना होता है?
(अ) 1/2 (ब) 1/4
(स) 1/6 (द) 1/8
प्रश्न-2 रिक्त स्थानों की पूर्ति कीजिए। (1×6=6)
(i) दाब का SI मात्रक………………………होता है।
(ii) परमाणु के नाभिक में……………….….और………………….…उपस्थित होते हैं।
(iii) विलयन एक………………………..…मिश्रण होता है।
(iv) न्यूटन के गति का प्रथम नियम……………………..…को परिभाषित करता है।
(v) लाइसोसोम को………………………थैली भी कहते हैं।
(vi) ध्वनि संचरण के लिए…………………….…की आवश्यकता होती है।
प्रश्न-3 सही जोड़ी बनाइए- (1×6=6)
'अ' (Column A) 'ब' (Column B)
(i) कार्य का मात्रक (अ) प्रोटॉन
(ii) कैनाल किरणें (ब) जूल
(iii) संवेग (स) क्लोरोप्लास्ट
(iv) हरित लवक (द) सदिश राशि
(v) न्यूरॉन (इ) इलेक्ट्रॉन की खोज
(vi) जे.जे. थॉमसन (फ) तंत्रिका ऊतक
प्रश्न-4 सत्य / असत्य का चयन करके लिखिए - (1×6=6)
(i) नमक और पानी का मिश्रण विषमांगी मिश्रण कहलाता है।
(ii) न्यूरॉन, तंत्रिका ऊतक की रचनात्मक और क्रियात्मक इकाई है।
(iii) परमाणु उदासीन होता है।
(iv) किसी वस्तु की चाल शून्य हो सकती है, लेकिन वेग शून्य नहीं हो सकता।
(v) किसी वस्तु पर किया गया कार्य ऋणात्मक हो सकता है।
(vi) कोशिका भित्ति जंतु कोशिका में अनुपस्थित होती है।
प्रश्न-5 एक शब्द / वाक्य में उत्तर दीजिये - (1×6=6)
(i) 0°C तापमान को केल्विन इकाई में लिखिए।
(ii) कोशिका सिद्धांत किसने प्रतिपादित किया?
(iii) किसी वस्तु का जड़त्व किस पर निर्भर करता है?
(iv) NaCl का रासायनिक नाम क्या है?
(v) पौधों में लचीलापन किस ऊतक के कारण आता है?
(vi) गुरुत्वीय त्वरण (g) का मान कितना होता है?
प्रश्न-6 गर्मियों में हमें किस तरह के कपड़े पहनने चाहिए और क्यों? (2)
अथवा
निम्नलिखित तापमानों को सेल्सियस इकाई में परिवर्तित करें: (i) 300 K (ii) 573 K
प्रश्न-7 तत्व और यौगिक में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
विलयन, निलंबन और कोलाइड में से प्रत्येक का एक-एक उदाहरण दीजिए।
प्रश्न-8 रदरफोर्ड के परमाणु मॉडल की दो कमियाँ (सीमाएँ) लिखिए। (2)
अथवा
समस्थानिक किसे कहते हैं? उदाहरण दीजिए।
प्रश्न-9 पादप कोशिका और जंतु कोशिका में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
लाइसोसोम को 'आत्महत्या की थैली' क्यों कहते हैं?
प्रश्न-10 दूरी और विस्थापन में कोई दो अंतर लिखिए। (2)
अथवा
एक समान वृत्तीय गति से आप क्या समझते हैं?
प्रश्न-11 घर्षण को कम करने के कोई दो उपाय लिखिए। (2)
अथवा
संवेग संरक्षण का नियम लिखिए।
प्रश्न-12 गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम का सूत्र और SI मात्रक लिखिए। (2)
अथवा
द्रव्यमान और भार में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न-13 मुक्त पतन क्या है? (2)
अथवा
गुरुत्वीय त्वरण (g) और गुरुत्वाकर्षण का सार्वत्रिक नियतांक (G) में कोई दो अंतर लिखिए।
प्रश्न-14 शक्ति को परिभाषित कीजिए तथा इसका SI मात्रक लिखिए। (2)
अथवा
क्रिकेट का खिलाड़ी कैच लपकते समय अपने हाथों को पीछे क्यों खींचता है?
प्रश्न-15 माइटोकॉन्ड्रिया के दो कार्य लिखिए। (2)
अथवा
कोशिका को 'जीवन की संरचनात्मक एवं कार्यात्मक इकाई' क्यों कहते हैं?
प्रश्न-16 पैरेन्काइमा ऊतक के दो मुख्य कार्य लिखिए। (2)
अथवा
सरल स्थायी ऊतक क्या हैं? इसके कोई दो उदाहरण दीजिए।
प्रश्न-17 एक वस्तु 16 m की दूरी 4 सेकंड में तय करती है। वस्तु की चाल ज्ञात कीजिए। (2)
अथवा
जड़त्व क्या है? यह कितने प्रकार का होता है?
प्रश्न-18 परमाणु और आयन में कोई तीन अंतर लिखिए। (3)
अथवा
निम्नलिखित के रासायनिक सूत्र लिखिए:
(i) मैग्नीशियम क्लोराइड (ii) कैल्शियम ऑक्साइड (iii) सोडियम नाइट्रेट
प्रश्न-19 पादप कोशिका और जन्तु कोशिका में कोई तीन अंतर लिखिए। (3)
अथवा
जाइलम और फ्लोएम के कार्यों में तीन अंतर लिखिए।
प्रश्न-20 न्यूटन की गति का प्रथम नियम उदाहरण सहित समझाइए। (3)
अथवा
एक गेंद जमीन पर लुढ़कने के कुछ देर बाद रुक जाती है। इस घटना को बल और गति के नियमों के आधार पर
स्पष्ट कीजिए।
प्रश्न-21 गुरुत्वाकर्षण के सार्वत्रिक नियम का महत्व समझाइए। (4)
अथवा
निम्नलिखित तापमान को केल्विन इकाई में परिवर्तित कीजिए।
(a) 27°C (b) 373°C (c) 100°C (d) 0°C
प्रश्न-22 पादप कोशिका का एक स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए। (4)
अथवा
जंतु कोशिका का एक स्वच्छ एवं नामांकित चित्र बनाइए।
प्रश्न-23 एक दो किलोग्राम की वस्तु पर 25 के लिए एक नियत बल कार्य करता है जो इसके वेग को 3 मीटर प्रति (4)
सेकण्ड से 7 मीटर प्रति सेकण्ड कर देता है। लगाए गए बल की मात्रा ज्ञात कीजिये।
अथवा
2 किलोग्राम के पिस्टल से 20 ग्राम की गोली 150 मीटर प्रति सेकण्ड के वेग से छोड़ी जाती है। पिस्टल के
पीछे हटने का वेग ज्ञात कीजिए।

Post a Comment